Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अभिनव राजस्थान पार्टी ने लोगों से की अभिनव मनुहार

एक हाथ में टोर्च और दूसरे हाथ में अभिनव योजनाओं की लाल किताब लिए दर्जनों नागरिक इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए गंगापुर सिटी के मुख्य बाजारों से होकर निकले। एक समान पोशाक पहने इन नागरिकों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ये सभी अभिनव राजस्थान पार्टी के सदस्य थे, जो लोगों से राजनीति को छोड़ लोकनीति को अपनाने की मनुहार कर रहे थे।

Abhinav Rajasthan Party Election rally

अभिनव राजस्थान पार्टी के सदस्यों ने आज दोपहर 1 बजे पुरानी अनाज मण्डी स्थित सीताराम जी के मन्दिर से अभिनव मनुहार मार्च शुरू किया। सबसे पहले मन्दिर में सदस्यों ने सीताराम जी की प्रतिमा के समक्ष आशीर्वाद लिया। उसके बाद सीताराम जी मन्दिर की परिक्रमा करते हुए फव्वारा चौक से नया बाजार में होते हुए देवी स्टोर चौराहे पर पहुँचे। फिर वहाँ से खारी बाजार से चौपड़ होते हुए बालाजी चौक पर नारे लगाते हुएए टोर्च लहराते हुए पहुँचे। इसके बाद पार्टी के सदस्य ट्रक यूनियन से घास मण्डी होते हुए पटवा बाजार, इंद्रा मार्किट से हीरा लाल की मिल, महेश टाकीज, सूरसागर और फिर वहां से हॉस्पिटल रोड होते हुए महादेव शिवालय पर पहुँचे। यहाँ मनुहार स्थगित की गयी। लोगों में नए विकल्प को लेकर चर्चा शुरू हो गयी हैं। अभिनव राजस्थान पार्टी की योजनाएँ लोगों को पसन्द आ रही हैं। मनुहार मार्च के संयोजक पंकज कुमार और नितिन गर्ग ने बताया कि अभिनव राजस्थान पार्टी देश की एकमात्र लोकनीतिक पार्टी है जो अपनी योजनाओं को तय समय सीमा और अनुमानित खर्च सहित स्टाम्प पेपर पर लिख कर जनता को समर्पित करेगी ताकि वादा खिलाफी का खेल ख़त्म हो सके। जनता का असली शासन स्थापित हो सके। अभिनव राजस्थान पार्टी पुरानी पेन्शन योजना को लागू करेगी। प्रतियोगी परीक्षायें गृह जिले में ही सम्पन्न होंगी। कॉलेज में पढ़ने वाले प्रत्येक युवा को पाँच हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएँगे। सदस्य पंकज ने बताया कि अभिनव राजस्थान पार्टी ने समाज के प्रत्येक वर्ग जैसे किसान, दर्जी, सुनार, सुथार, लुहार, कारीगर, मजदूर, ड्राइवर सभी के लिए योजनाएँ बनाई हैं। पूरे राजस्थान में अभिनव राजस्थान पार्टी का प्रचार जोर शोर से चल रहा है। राजस्थान के इस बार के विधानसभा चुनावों में जनता को एक मजबूत विकल्प मिल गया है। मनुहार मार्च में कृष्ण वैष्णव, रामकेश मीना, सीताराम सैनी, जितेन्द्र दनगस, नितेश शर्मा, सन्तोष सैनी, गोपाल गोयल, गोपाल प्रजापति, दिलखुश सैनी, राजेश मीना, अभिषेक मीना, नरेश राजपूत, गौरव गुप्ता, लोकेश सैनी, कमर सिंह मीना, आशुतोष आर्य, बेअन्त सिंह, निहाल सिंह, रमेश चंद गुप्ता, कैलाश चंद, बनवारी लाल, सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !