Sunday , 7 June 2026
Breaking News

भारत जोड़ों यात्रा में रोड़ से नीचे उतरी खेतों की बाड़ अब वापस रोड़ पर

अब सड़कों की हालत पहले से ज्यादा खराब

 

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सड़क से नीचे उतारी गई खेतों की बाड़ ने वापस सड़कों पर चढ़ना शुरू कर दिया है। सड़कों के हालात पहले से ज्यादा बदहाल दिखाई दे रहे है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के राजस्थान में होकर गुजरने के दौरान राज्य की कांग्रेस की मुख्यमंत्री अशेाक गहलोत की सरकार ने सारा ध्यान यात्रा के गुजरने वाले मार्ग को साफ दिखाने में लगाया था। इस दौरान यात्रा मार्ग में सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाये गए थे। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क के किनारे खेतों की तारबंदी के लिए लगाये गए गड्डू और खम्बे सड़क के किनारों पर ही लगा दिये गये है।

 

 

जिन्हे कई स्थानों पर यात्रा के दौरान हटाया गया था। इससे रास्ते साफ नजर आने लगे थे। वहीं यातायात साधनों के लिए भी यातायात सूगम हुआ था। लेकिन यात्रा के गुजरने के कुछ माह बाद ही खेतों के खम्बे पुनः सड़कों के किनारे आने लगे है। जिला मुख्यालय के निकट जीनापुर में लालसोट कोटा मेगा हाईवे की सड़क के एक किनारे पर पहले ही पक्के निर्माण होने से सड़क बहुत संकरी है। वहीं दूसरी और तालाब के किनारे किनारे यात्रा के दौरान सफाई करवाने से रास्ता साफ नजर आने लगा था।

 

The fence of the fields came down from the road in India couples journey, now back on the road in Sawai Madhopur

 

यहां प्रशासन द्वारा अतिक्रमणों को हटाकर तारबंदी करवाकर राजीव गांधी पार्क का बोर्ड लगाया गया था। लेकिन अब तारबंदी टुटने लगी है। वापस पशुओं के बाड़े बनाने की प्रक्रिया शुरू होती दिखाई दे रही है। जिला मुख्यालय पर हम्मीर ब्रिज पर बालमन्दिर काॅलोनी की ओर वाले कुछ हिस्से पर खुदाई करके डामरी करण किया गया था। लेकिन ऐसा लगता है मानों यात्रा के लोगों के पैरों के साथ ही सारा डामर चला गया और अब सड़क के हालात पहले से भी बद्तर हो चुके है।

 

बहरहाल अब पुनः राहुल गांधी की यात्रा के आने की कोई संभावना नहीं है। राजनेताओं यहां सड़कों पर अपने बड़े-बड़े होर्डिंग लगा कर प्रयास कर रहे है जनता होर्डिंग देखे गड्ढे नहीं। ऐसे में अब आम जनता केवल जिला प्रशासन एवं राजनेताओं की ओर उम्मीद की नजरों से देखती है। शायद चुनावी साल में राजनेताओं को ये गड्ढे दिखाई देगें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !