Thursday , 23 April 2026
Breaking News

स्वच्छ भारत मिशन गांव में फेल, रास्ते में कीचड़ से ग्रामीण परेशान 

बामनवास उपखंड के ग्राम पंचायत फुलवाड़ा के कई बाड़ों के रास्ते में कीचड़ होने से ग्रामीण परेशान है। एक ओर तो सरकार स्वच्छ भारत मिशन पर लाखों रुपए खर्च करती है तथा जिला कलेक्टर हर बार अधिकारियों को बैठक में गांव के विकास व स्वच्छता की ओर जोर देते नजर आते हैं। वहीं गांव के मुख्य रास्ते पर कीचड़ व पानी भरा होने से ग्रामीणों का रहना दुबर हो रहा है। गांव की सड़कों के दोनों ओर नाली नहीं होने से घरों का पानी सड़क पर ही भरा रहता है जिससे सड़क पर भरे पानी में मच्छर, मक्खी पानी में दुर्गंध आती है। ग्रामीणों को बीमार होने का खतरा बना रहता है।
Swachh Bharat Mission failed in the village, villagers upset due to mud on the way
लेकिन ग्राम पंचायत का सड़क पर भरे पानी पर कोई ध्यान नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरपंच को  कहते हैं तो आपस में मनमुटाव जैसी स्थिति पैदा होती है। हम ग्रामीण करें तो क्या करे। गांव की सड़क पर पानी की समस्या कम हो, ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सरपंच व सरपंच प्रतिनिधियों को फोन करते हैं तो वह फोन नहीं उठाते तथा ज्यादातर गांव से बाहर ही रहते है। अधिकारियों को कहने पर अधिकारी सरपंच का नाम लेते हैं, कहे तो किस से कहें और समस्या का समाधान होगा या नहीं अब राम भरोसे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !