Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अतिक्रमण पर फिर चला नगर परिषद का पीला पंजा

जिला मुख्यालय पर अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देश पर नगर परिषद आयुक्त होतीलाल मीना के नेतृत्व में आज मंगलवार को नगर परिषद की टीम जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ बजरिया में सब्जी मंडी पहुंची और यहां से अतिक्रमण को हटाकर सामान जब्ती की कार्रवाई की।

 

इसके बाद टीम ने मुख्य बाजार में जामा मस्जिद होते हुए शहर के मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाया। नगर परिषद की अतिक्रमण दस्ते की टीम को देखकर व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में खुद ही अवैध तरीके से रखे गए सामान और टीनशेड को हटाते हुए नजर आए।

 

City Council's bulldozer again on encroachment in sawai madhopur

 

जेसीबी द्वारा सभी जगह से दुकानों के आगे अवैध तरीके से लगे हुए टीनशेड और तिरपाल को हटाकर ध्वस्त किया गया और उन्हें जब्त करने की कार्रवाई भी की गई। नगर परिषद आयुक्त होतीलाल मीना ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी शहर के मुख्य मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाएगी।

 

नगर परिषद की टीम द्वारा सब्जी मंडी सहित बाजार के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाया गया और अवैध रूप से लगाए हुए ठेलों एवं सामान की जब्ती भी की गई है। नगर परिषद् आयुक्त ने दुकानदारों को सख्त लहजे में आगे से पुनः अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी। इस दौरान सहायक अभियंता भंवरलाल सैनी, स्वास्थ्य निरीक्षक गजेंद्र सिंह राजावत एवं शिवराम मीणा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !