Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ऑनलाइन एप से सट्‌टा करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और अन्य उपकरण किए जब्त

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने ऑनलाइन वेबसाइट एवं एप के माध्यम से सट्टा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी दिलीप मीणा निवासी बोरदा को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलने के मामले में दिलीप पुत्र धनपाल मीणा निवासी बोरदा चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, वृताधिकारी अनील डोरिया के निर्देशन में थानाधिकारी टीनू सोगरवाल द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त बदमाशों के विरूद्व कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी टीनू सोगरवाल के अनुसार दिलीप निवासी बोरदा के दो मोबाइल हैड सेट को चैक किया तो पाया कि से फराॅनएक्से वेबसाइट व एप पर अपनी आईडी बनवाकर ऑनलाइन सट्टा किया जा रहा है।

 

One accused arrested for betting through online app in chauth ka barwara

 

वाॅलेट हिस्ट्री एवं आईडी के अकांउट स्टेटमेन्ट डेबिट एवं क्रेडिट के अनुसार दिलीप द्वारा सट्टा लगाया जा रहा था। तकनीकि अनुसंधान से पता किया जा रहा है कि आईडी उसने किस से बनवाई है एवं मास्टर एवं सुपरमास्टर आईडी बनाने वालों की पहचान की जा रही है। ताकि उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सके। दिलीप के बैक अकाउंट व वाॅलेट हिस्ट्री प्राप्त किया जावेगा। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में आईडी एवं एप के माध्यम से सट्टे के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरूद्व एक सतत् प्रक्रिया में कार्रवाई की जावेगी। दिलीप मीणा के विरूद्व आरपीजीओ एवं आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया जाकर गिरफ्तार किया। आज पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाएगा। इस दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी टीनू सोगरवाल, कांस्टेबल श्योप्रकाश, कांस्टेबल राधेश्याम, कांस्टेबल श्यामवीर, सायबर सेल अजीत मोगा, सहायक उप निरीक्षक एवं राजकुमार आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !