Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले फेज का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कर उसे देश को समर्पित किया है। पीएम मोदी ने आज दोपहर देश को एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का लोकार्पण किया है। पहले चरण में हरियाणा के सोहना से दौसा जिले के बड़का पाड़ा तक 228 किलोमीटर तक यातायात शुरू होगा। लोकार्पण के बाद पीएम मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने एक्सप्रेस-वे अवलोकन भी किया है। एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद अब जयपुर से दिल्ली का सफर मात्र 3 घंटे का रह जाएगा, साथ ही दौसा से दिल्ली का सफर महज 2 घंटे के आस-पास ही रहने वाला है।

 

Prime Minister Narendra Modi inaugurated the first phase of Delhi-Mumbai Expressway

 

पीएम मोदी ने धनावड़ में किया जनसभा को संबोधित

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के बाद धनावड़ रेस्ट एरिया में जनसभा को भी संबोधित किया। जनसभा में करीब डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग मोदी को सूनने पहुंचे थे।

एक्सप्रेस वे की कुल लागत करीब 10 लाख करोड़ रुपए

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 1342 किलोमीटर है और इसकी कुल लागत करीब 10 लाख करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, और महाराष्ट्र राज्यों से होकर गुजरेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !