Thursday , 23 July 2026
Breaking News

शेर सिंह चौहान बने राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ के प्रांतीय चुनाव विनायक पीजी कॉलेज जयपुर में संपन्न हुए। जिसमें शेरसिंह चौहान प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित हुए। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले से प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया। जिसमें शेरसिंह चौहान प्रदेशाध्यक्ष, भंवराराम जांखड प्रदेश सभाध्यक्ष, ऋषि यादव अध्यक्ष परिवाद समिति, शंभूसिंह मेड़तिया प्रदेश संयोजक संघर्ष समिति, राजेश शर्मा प्रदेश महामंत्री निर्वाचित हुए।

 

Sher Singh Chauhan became the state president of Rajasthan Teachers and Panchayati Raj Employees Union

 

प्रदेश निर्वाचन प्रतिनिधिमंडल के सवाई माधोपुर जिलामंत्री राहुल सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष दिलराज सिंह चौहान, जिला संरक्षक हरिशंकर गुर्जर, जिला संगठन मंत्री मुकेश सिंह गुर्जर, कार्यालय मंत्री गिर्राज सैन ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों व निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, विजय शर्मा अध्यक्ष परिवाद समिति, नारायण सिंह सिसोदिया प्रदेश प्रवक्ता, सीताराम शर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने कहा कि संगठन हित में सभी शिक्षकों को साथ लेकर कार्य करना पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण शुरू करवाने को लेकर जल्दी रणनीति बनाकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण प्रारंभ करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !