Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चुप रहने से केवल चुनाव होते हैं विकास नहीं – पंकज कुमार

एक तरफ राजनीति जहाँ जयपुर और दिल्ली सत्ता के गलियारों में चक्कर लगा रही है वहीं दूसरी ओर देश की पहली लोकनीतिक पार्टी अभिनव राजस्थान पार्टी गांव – गांव, ढाणी – ढाणी जनता के बीच जाकर दस वर्षों तक राज और समाज के अध्ययन से तैयार अपनी लिखित गारंटी वाली योजनाओं के बारे में लोगो को समझा रही है।

Being silent leads Developement Election 2018 Politics

इसी क्रम में आज दोपहर 3 बजे गंगापुर सिटी के अमरगढ़ चौकी गांव में अभिनव हथाई रखी गयी। हथाई में अभिनव राजस्थान पार्टी के राज्य परिषद सदस्य पंकज कुमार गुप्ता ने उपस्थित लोगो को समझाया कि चुप रहने से केवल चुनाव होता हैं विकास नहीं। विकास का मतलब होता है घर की आमदनी बढ़ना। अगर घर की आमदनी नहीं बढ़ रही है तो विकास का कोई मतलब नहीं। हमारे शहर के सरकारी अस्पताल में आज तीस साल बाद भी ऑपेरशन थिएटर काम नहीं करता है, मरीजों को जयपुर रैफर किया जाता है। फिर कैसा विकास? पंकज ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति आपके पास आये उससे पूरे पांच साल का प्लान पूछें। लोकनीति में जनता द्वारा अपने नेताओं से सवाल पूछना बहुत जरूरी है, तभी आपको अपने घर में विकास महसूस होगा वरना ये नेता आप पर राजाओं की तरह राज ही करते रहेंगे।
पंकज ने बताया कि अभिनव राजस्थान पार्टी की सरकार राजस्थान में बनती है तो किसानों को प्रति 6 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मिलेंगे खाद, बीज एवं अन्य के लिए और किसान अपनी फसल का मूल्य खुद तय करेगा, प्रत्येक कॉलेज विद्यार्थी को प्रति माह 5 हजार रूपये मिलेंगे जिसकी एवज में उसे 5 घंटे अनिवार्य रूप से क्लास अटेंड करनी होगी और 3 घंटे समाज सेवा का कार्य करना होगा। पार्टी अपनी 40 योजनाओं, वादों कोद्ध को लिखित में स्टाम्प पेपर पर लिखकर देगी ताकि अगर कोई विधायक समय पर काम न कर सके तो उसे जेल भेजा जा सके। इसी प्रकार की कई योजनाए हथाई में गांव गांव ढाणी ढाणी अभिनव राजस्थान के कार्यकर्ता बता रहे है और लोगो को सवाल करने के लिए प्रेरित भी कर रहे है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !