Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शनिवार से शुरू होगा शिवाड़ में महाशिवरात्री का पांच दिवसीय मेला

शिवाड़ कस्बे के घुश्मेश्वर मंदिर में 18 फरवरी से पांच दिवसीय महा शिवरात्रि महोत्सव मेले का शुभारम्भ होगा। जिसकी तैयारियां मंदिर ट्रस्ट एवं ग्राम पंचायत ने पूरी कर ली है। घुश्मेश्वर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि घुश्मेश्वर मंदिर परिसर में सोलर प्लांट लगाया गया है इससे रोशनी की बेहतर व्यवस्था के साथ मंदिर में बिजली की बचत भी होगी मेला मैदान में चकरी झूला व दुकानें सजने लगी है। वहीं महाशिवरात्रि महोत्सव पर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र गोश्त में स्वर गार्डन मंदिर परिसर में फूल बंगला झांकी एवं देव गिरी पर्वत पर मंदिर प्रवेश दर पर रंग-बिरंगी लाइटे रहेगी। शर्मा ने बताया कि पुराणों के अनुसार बाहरवां ज्योतिर्लिंग के रूप में घुश्मेश्वर धाम शिवालय स्थापित है और इसके चमत्कारों के कारण जन-जन की आस्था का केंद्र बना हुआ है।

 

मेले में यह होंगे कार्यक्रम:-18 फरवरी को ध्वजारोहण चार पहर का पूजन संपूर्ण रात्रि व रात्रि 8 बजे से कालरा भवन में भक्ति संध्या होगी। 19 फरवरी को महाशिवरात्रि पूजन व दोपहर लक्ष्मी उद्यान का नवीनीकरण नवीन रसोईघर का लोकार्पण एवं रात्रि को दशहरा मैदान में विशाल भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। 20 फरवरी को दशहरा मैदान में रात्रि 9 बजे कवि सम्मेलन एवं मंदिर परिसर में पारंपरिक सोमवारी जागरण होगा और 21 फरवरी को मेले का समापन होगा। महाशिवरात्रि उत्सव को ध्यान में रखते हुए ईसरदा रेलवे स्टेशन पर 18, 19 व 20 फरवरी को जबलपुर-पुणे एक्सप्रेस का ठहराव किया गया है जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

 

Five day fair of Mahashivaratri will start in Shivad from Saturday

 

महाशिवरात्री के अवसर पर भव्य भजन संध्या कल

 

श्रीविजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा इस प्रोग्राम के बैनर व पंपलेट का विमोचन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रोशनी से सजाया गया है। इस अवसर पर आकर्षक और भव्य झांकी सजाई जाएगी। 17 फरवरी शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।

 

जिसमें प्रख्यात कलाकार पीयूष भावसार इंदौर, गौतम शर्मा दुनी, मेगा सूर्यवंशी, रितिका अग्रवाल व अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे भजन संध्या का कार्यक्रम ट्रस्ट परिसर में ही होगा भजन संध्या का लाइव प्रसारण यूट्यूब एवं इमेजिन पर देखने के लिए उपलब्ध होगा। 18 फरवरी को प्रातः 7 बजे से विद्वान पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक व दुग्ध अभिषेक होगा। रुद्री पाठ के बाद महाआरती होगी। जिसके बाद प्रसाद वितरण होगा। इस अवसर पर भगवान को विशेष श्रंगार से सजाया जाएगा। अग्रवाल ने सभी भक्तजन अधिक से अधिक संख्या में सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !