बाटोदा थाना पुलिस ने अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज, भरतपुर, सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाशचन्द एवं पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास तेज कुमार पाठक के निकट सुपरविजन में बाटोदा थानाधिकारी रामकेश मीना के नेतृत्व में रायसिंह ए.एस.आई. मय जाप्ता द्वारा अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर बिना नम्बरी महिन्द्रा 475 डीआई मय ट्रॉली को जब्त किया है।

बाटोदा थाने पर एम.एम.डी.आर. एक्ट में मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बाटोदा थानाधिकारी रामकेश मीना, रायसिंह सहायक उप निरीक्षक, यशवन्त कांस्टेबल, निरोती कांस्टेबल एवं मुकेश कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया