Thursday , 23 April 2026
Breaking News

हथियारों के बल पर कोयला बैंक लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के एक नाबालिग को किया निरुद्ध 

बामनवास थाना पुलिस ने हथियारों के बल पर कोयला बैंक लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। जिसने अमरगढ़ (थाना सपोटरा) बैंक लूट में बैंककर्मी पर फायरिंग पर की थी। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाश चंद व वृत्ताधिकारी वृत्त बामनवास तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में थानाधिकारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 10 माह पूर्व थाना बामनवास क्षेत्र में हुई कोयला बैंक लूट मामले में आज सोमवार को एक नाबालिग को निरुद्ध करने में सफलता प्राप्त की है।

 

पुलिस कार्रवाई:- आज गुरुवार को कांस्टेबल हेमेंद्र सिंह थाना वैर भरतपुर ने मोबाइल के जरिये बताया की उनके थाने पर गिरफ्तार बदमाश मोनू धोबी, गट्टे उर्फ सुखेंद्र ने पूछताछ पर बताया की कोयला बैंक लूट की वारदात में उनके साथ अन्य 3 युवक भी शामिल थे। सूचना पर थानाधिकारी बामनवास मनीष शर्मा मय पुलिस टीम के बदमाशों की तलाश के लिए गंगापुर सिटी में दबिश देकर एक नाबालिग को निरुद्ध करने में सफलता हासिल की है। विधि से संघर्ष किशोर से एक जिंदा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा से गहनतापूर्वक पूछताछ पर विधि से संघर्षरत किशोर ने अपने अन्य दोस्तों से साथ मिलकर कोयला सहित कुल 3 बैंक लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।

 

Detained a minor of the gang who looted the coal bank on the force of arms in bamanwas

 

बैंकों में की गई लूट की वारदात

1. बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कोयला थाना बामनवास से गत दिनांक 12.04.2022 को करीबन 5 लाख 60 हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया।

2. पीएनबी बैंक शाखा अमरगढ़ थाना सपोटरा जिला करौली से दिनांक 17.10.2022 को करीबन 23 हजार रुपए की लूट की वारदात। (निरुद्ध नाबालिग ने सपोटरा थाना इलाके की अमरगढ़ बैंक लूट वारदात में बैंककर्मी पर फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया था, जिससे बैंककर्मी गोली लगने से घायल हो गया था)

3. पीएनबी बैंक शाखा आवा थाना दूनी जिला टोंक से गत दिनांक 21.09.2022 को करीबन 40 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस टीम:- इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी मनीष शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक राजेश सिंह, कांस्टेबल महेंद्र जाखड़, कांस्टेबल योगेश कुमार आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !