विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए दर्ज करवायें बायोमैट्रिक उपस्थिति

राजकीय महाविद्यालय चौथ का बरवाड़ा के विद्यार्थी जिन्होंने उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये आवेदन किया है उन्हें कार्यालय समय में अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रत्येक माह में दर्ज करवानी होगी। प्रभारी मनमोहन शर्मा ने बताया कि बायोमैट्रिक उपस्थिति के अभाव में आवेदन समाज कल्याण विभाग को अग्रेषित नहीं किया जा सकेेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया