Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आईटी एक्ट मामले का एक वांछित आरोपी गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी बालमुकन्द मीणा उर्फ बाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी थाना राजकुमार मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए बालमुकन्द मीणा उर्फ बाला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

घटना का संक्षिप्त विवरणः- गत दिनांक 17-05-2021 को दो व्यक्ति फेसबुक लाइव विडियो वायरल कर एक-दूसरे को चैलेंज करते हुए धमकियां दे रहे थे। जिससे दो समुदायों के बीच साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना होने तथा दोनों व्यक्तियों द्वारा एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देना व खुली चुनौती देते हुए मां-बहिनों की आपस में गन्दी-गन्दी गालियां, एलानियां, धमकीयां देकर टिप्पणियां की गई। जिसके परिणामस्वरूप दो समुदायों के लोगो में भारी रोष व्याप्त होने की सूचना पर थाना मलारना डूंगर पर आईटी एक्ट में दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

 

 

A wanted accused in the IT Act case was arrested In Malarna Dungar

पुलिस कार्यवाहीः- मलारना डूंगर थाना पुलिस ने घटना की गम्भीरता को देखते हुए थानाधिकारी राजकुमार मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की जाकर वांछित आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतू विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहा था। पुलिस टीम के अथक प्रयासों व मजबूत आसूचना तंत्र से आरोपी बालमुकंद मीणा उर्फ बाला पुत्र बत्तीलाल मीणा निवासी तारनपुर थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को दिनांक 21-02-2023 को आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपी से मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस टीम:- थानाधिकारी राजकुमार मीणा, हैड कांस्टेबल मदनलाल, हैड कांस्टेबल तेजराम सिंह, कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव, कांस्टेबल सतवीर आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !