Thursday , 23 July 2026
Breaking News

मलारना डूंगर पुलिस ने अवैध बजरी से भरे एक ट्रक को किया जप्त

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी से भरे एक ट्रक को जप्त किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन तथा एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व सीओ सिटी सवाई माधोपुर राजवीर सिंह चम्पावत के सुपरविजन में अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थानाधिकारी राजकुमार मीना के नेतृत्व में अवैध बजरी खनन में संलिप्त पाये जाने पर अवैध बजरी बनास से भरे हुए एक ट्रक को त्रिलोक होटल भाडोती टोल प्लाजा के पास से जप्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया।

 

Malarna Dungar police seized a truck full of illegal gravel

 

इसके बाद पुलिस ने चालक व मालिक के विरूद्ध एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले में ट्रक चालक व मालिक की तलाश जारी है। अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध सतत कार्यवाही जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी राजकुमार मीना, हैड कांस्टेबल मदनलाल, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल गोविन्दसिंह, कांस्टेबल रमेशचन्द एवं कांस्टेबल जसराम आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !