Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विरासत यात्रा निकाल कर दिया विरासत सहेजने का संदेश

भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) चैप्टर सवाई माधोपुर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय के निजी स्कूलों के द्वारा विरासत यात्रा निकालकर पुराना शहर की विरासत को सहेजने की एवं समझने का संदेश दिया। विरासत यात्रा को पीआरओ हेमंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं ऐसे कार्यक्रमों का समय-समय आयोजन करने के लिए प्रेरित किया। भारतीय संस्कृति के कन्वीनर पदम खत्री एवं को कन्वीनर हनुमान शर्मा ने बताया कि पुराने शहर में देशी एवं विदेशी पर्यटकों को पुराना शहर के एतिहासिक स्थलों, स्मारकों बावड़ियों एवं दुर्लभ कलाकृतियों से निर्मित मंदिरों को देखने से वंचित रह जाते हैं। इसलिए पुराना शहर विरासत होते हुए भी टूरिज्म के लिए तरस रहा है। यहां की विरासत को अध्यापक बच्चे एवं पूरा जनमानस समझ एवम सहेजे तो इस विरासत को विश्व के मानचित्र पर दर्शाया जा सकता है।

 

heritage trip removed legacy save message in sawai madhopur

 

इसी उद्देश्य को लेकर जिला मुख्यालय के निजी स्कूलों से एक अध्यापक एवं 3 छात्र-छात्रा लेकर गलता मंदिर से लेकर भैरव मंदिर तक विरासत यात्रा निकाली गई। पुराने शहर में 13 ऐसे पुरातन स्मारक स्थल एवं मंदिर व बावड़ी हैं, जो शिल्प कला की दृष्टि से एवं वास्तुकला की दृष्टि से बेजोड़ हैं। विरासत यात्रा के माध्यम से बच्चों एवं अध्यापकों को विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और यह जानकारी जन जन तक पहुंचे इसका प्रशिक्षण भी दिया गया। विरासत यात्रा में स्कूल शिक्षा परिवार के जिला महामंत्री दिलीप शर्मा, इंटेक के सदस्य श्रवण जैन, चंचल गुप्ता, चंद्रशेखर जोशी, मोहन लाल शर्मा, दीनदयाल अग्रवाल गोरधन कुमावत, मुकुट बिहारी गुप्ता, संगीता खत्री, जॉर्ज बर्गिज, नीतू सिंघल, संजय शर्मा, विजय नामा, लोकेश नामा, सहित निजी स्कूल संचालक एवं अध्यापक व छात्र-छात्रा उपस्थित हुए। विरासत यात्रा समाप्त होने के बाद सभी को भोजन इंटेक के द्वारा कराया गया। विरासत यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत भी किया और सराहा भी। कार्यक्रम का संचालन मीना शर्मा ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !