बौंली थाना पुलिस ने फरार स्थायी वारंटी को निरुद्ध किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाने जाने हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द एवं तेजकुमार पाठक वृत्ताधिकारी वृत्त बामनवास के सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता मीना के नेतृत्व में गठित टीम में एएसआई दौलत सिंह मय जाप्ता द्वारा दिंनाक 26-02-2023 को तलाश के दौरान आईपीसी व कोर्ट केस न.18/2015 सर/ गोलू में स्थायी वारंटी गोलू पुत्र सुआ उम्र 16 वर्ष वक्त घटना हाल उम्र 23 साल निवासी अस्थाई डेरा खिरनी थाना बौंली को जरिये फर्द निरुद्धगी निरुद्ध किया गया।

जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। आपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में एएसआई दौलत सिंह, कांस्टेबल दीपेन्द्र, कांस्टेबल सीटूराम, कांस्टेबल गंगाराम, कांस्टेबल पदम, कांस्टेबल मनीष आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया