Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पीजी कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। दो दिवस राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि इस दिन महान भौतिक वैज्ञानिक सर सीवी रमन द्वारा रमन इफेक्ट की पुष्टि की थी अतः उन्हें इस खोज के लिए 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

 

कार्यक्रम के संयोजक रामलाल बैरवा एवं डॉ. दिनेश चन्द शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना है। समिति के सदस्य डॉ. रोमिला करनावट एवं डॉ. प्रेम सोनवाल ने बताया की जनसाधारण को विज्ञान से संबंधित एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों जिनमें स्वास्थ्य, संचार, परिवहन एवं विभिन्न खोजो के प्रति सजग व जागरूक बनाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

 

National Science Day celebrated in PG College Sawai Madhopur

 

इस वर्ष की थीम “ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल वेलबिंग” रखी गई है। पोस्टर प्रतियोगिता के प्रदर्शन का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य आरपी राजौरा, डॉ. उषा पिल्लई, डॉ. डीआर मीना, राकेश मीना, मीठा लाल मीना, धनराज मीना, प्रशांत राव, मनीषा शर्मा, मोनीषा मीना, प्रियंका सैनी, धर्मेंद्र कुमार मीना, एसएम जाट, कुंजीलाल मीना, मनमोहन शर्मा एवं कई विद्यार्थी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में शामिल विनायक लोदवाल, डॉ. धनकेश मीना एवं राकेश मीना के निर्णय के अनुसार आज की पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर काजोल मीना द्वितीय स्थान पर गहना एवं तृतीय स्थान पर किरण साहू रही। एक मार्च को इसी थीम पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !