Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सीएम गहलोत के आश्वासन पर आंगनबाड़ी कर्मियों ने धरना किया समाप्त

अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ (एकीकृत) की ओर से आंगनबाड़ी कर्मियों का वर्तमान बजट घोषणा में 15 प्रतिशत मानदेय वृद्धि संशोधन करके संपूर्ण मानदेय पर 15 प्रतिशत वृद्धि करने को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा था। जिसे आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आश्वासन पर समाप्त कर दिया है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गरिमा राजावत ने बताया की आज शुक्रवार को संघ का शिष्टमंडल महासंघ एकीकृत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला। जिसमें अपनी मांगों को लेकर वार्ता हुई।

 

Anganwadi workers end strike on CM Gehlot's assurance

 

वर्तमान बजट घोषणा में 15 प्रतिशत मानदेय वृद्धि संशोधन करके संपूर्ण मानदेय पर 15 प्रतिशत वृद्धि करने, सेवानिवृत्त पर एक मुश्त राशि के साथ-साथ पेंशन लागू करने, मानदेय कर्मियों के सेवा नियम बनाने, महिला पर्यवेक्षिका की आंगनबाड़ी कोटे में विज्ञप्ति निकालने को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत से चर्चा की, जिस पर मुख्यमंत्री का सभी मांगों पर सकारात्मक रुख रहा और आश्वासन दिया। सीएम ने कहा हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी कर्मियों को बहुत कुछ दिया है। आगे भी मानदेय कर्मियों के कार्यों को देखते हुए कुछ अच्छा देने की मंशा रखती है। इसी आश्वासन को देखते हुए संघ ने धरना प्रदर्शन समाप्त करने का निर्णय लिया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !