Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया फागोत्सव

जिला मुख्यालय पर आज शनिवार को विभिन्न स्कूलों में बालक-बालिकाओं ने होली खेलकर धूमधाम से फागोत्सव मनाया। शहर, सवाई माधोपुर, ठठेरा कुण्ड स्थित कैलाशनाथ द्विवेदी आदर्श विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि विद्यालय में आयोजित फागोत्सव कार्यक्रम पर अतिथि के रूप में जगदीश प्रसाद शर्मा (जिला सचिव) एवं महेन्द्र कुमार जैन (जिला निरीक्षक) द्वारा भैया बहिनों को संबोधित करते हुए बुराइयों का त्याग करकें अच्छाइयों को अपनानें हेतु प्रेरित किया।

 

साथ ही बताया कि होली के दिन केमिकल युक्त एवं चाइनीज रंगों का बहिष्कार कर गुणवत्ता युक्त रंगों का प्रयोग करना चाहिए। आचार्य तुलसीराम शर्मा ने होलिका दहन से जुड़ी पौराणिक कथा भक्त प्रह्लाद एवं हिरण्याकषिपु व उसकी बहिन होलिका के जीवन का वृतान्त बताया। इस मौके पर ओ३म् भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करवाया। भैया बहिनों ने होली से संबंधित गीत सुनाये।

 

Students celebrated Fagotsav with great pomp in sawai madhopur

 

भैया बहिनों द्वारा राधा-कृष्ण बनकर अपनी सखियों के साथ रास रचाया एवं फूलों की होली खेली, सभी भैया-बहिनों ने फूलों की होली का आनन्द लिया। कार्यक्रम के दौरान विमला राठौर, हेमलता गुप्ता, दामोदर प्रसाद शर्मा, महेश सैन, लटूरलाल मीणा, धनेश्वरी मेहरा, अनिता जैन, राजेश सैनी, लक्ष्मीबाई नामा, बच्ची शर्मा, चन्दन सैन आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार दशहरा मैदान स्थित स्टेप बाई स्टेप इंग्लिश स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जमकर होली मनाई। इस अवसर पर शिक्षकों ने सभी के साथ भाईचारे के साथ होली मनाने एवं बड़ों से आशीर्वाद लेने की सीख दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !