बामनवास थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर – ट्रॉली को जब्त किया है। साथ ही ट्रैक्टर चालक विकास गुर्जर पुत्र लखन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में अवैध बजरी खनन/परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतू अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बामनवास तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में थानाधिकारी बामनवास मनीष शर्मा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक वीर सिंह मय जाप्ता द्वारा कार्रवाई करते हुए विकास गुर्जर पुत्र लखन सिंह निवासी आस्ट्रोली गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी विकास गुर्जर ग्राम रामसिंहपुरा के पास ट्रैक्टर – ट्रॉली में अवैध बजरी परिवहन करते हुए पाया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ट्रैक्टर चालक विकास गुर्जर के विरुद्व बामनवास थाने पर एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज पंजीबद्ध किया गया। अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध पुलिस की सतत कार्यवाही जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी मनीष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक वीरसिंह, अर्जुन कांस्टेबल एवं राकेश कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया