भारतीय सिनेमा फिल्म अभिनेता राहुल सिंह गत शनिवार को सवाई माधोपुर पहुंचे थे। राहुल सिंह के सवाई माधोपुर पहुंचने पर जिले के समाज सेवी मनोज पाराशर ने एक निजी होटल में उनसे औपचारिक भेंट की।

इस दौरान मनोज पराशर ने उन्हे भगवान त्रिनेत्र गणेश जी का छाया चित्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता राहुल सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए पाराशर का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया