Sunday , 8 March 2026
Breaking News

“कविता की शाम : अफ्रीका के नाम” कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के प्रतिष्ठित और वैश्विक पटल पर “कविता की शाम : अफ्रीका के नाम” कवि सम्मेलन का सवाई माधोपुर से वर्चुअल आयोजन हुआ। अफ़्रीका एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिंद महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरू मध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरू मध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं।

 

Kavita ki Sham Africa Ke Naam ​​Poets Conference organized via virtual in sawai madhopur

 

यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है।

 

 

यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं मिस्र एवं कार्थेज का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। उत्तरी अफ्रीका में सात प्रमुख देश हैं, पूर्वी अफ्रीका सबसे बड़ा भाग है और उसमें 19 देश हैं। मध्य अफ्रीका में नौ देश में हैं।

 

 

दक्षिणी अफ्रीका पाँच देशों से मिलकर गठित है। पश्चिमी अफ्रीका में सत्रह देश हैं। इस कवि सम्मेलन में सारिका फलोर नैरोबी, केन्या से, डॉ. ममता सैनी तंजानिया, पूर्वी अफ्रीका से, सूर्यकांत सुतार ‘सूर्या’ दार – ए – सलाम, तंजानिया, पूर्वी अफ्रीका से तथा सरिता शर्मा नैरोबी, केन्या से, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से इस संस्था के वैश्विक अध्यक्ष प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव और बाघों की नगरी सवाई माधोपुर से डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी शामिल रहे। इस आयोजन की अध्यक्षता प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव ने की एवं संचालन डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने किया।

 

 

डॉ. ममता सैनी ने कविता “कवि कविता लिखता जाता, खुद को जब भी खाली पाता, गमन यहाँ वहाँ वो करके, घड़ जाए एक और कविता, खाली – खाली हो कर के भी एक नया इतिहास रचाता” प्रस्तुत की। सरिता शर्मा ने कविता “मेरे दिलबर तुम्हें मैंने मेरे दिल में बसाया है, तुम्हारी हर अदा ने मुझको क्यूँ पागल बनाया है।” प्रस्तुत की। सूर्यकांत सुतार ‘सूर्या’ ने कविता “तुम्हारे माथे की रंगीली बिंदी
हमारे होते चमक रही है, तुम्हारे हाथों की खनकती चूड़ी हमारे होते खनक रही है” प्रस्तुत की। सारिका फलोर ने कविता “कहे पुकार द्रोपदी, सभासदों सुनो अभी।

 

 

विनाश काल आ गया, तभी अचेत हैं सभी।” प्रस्तुत की। डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने गीत “दीवानों से मत पूछो क्यों दीवाने कहलाते हैं, औरों को खुश रखने को अपना दर्द छुपाते हैं।” प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव ने कविता “कौन है जो फसल सारी, इस चमन की खा गया, बात उल्लू ने कही, गुस्सा गधे को आ गया।” प्रस्तुत की।
रविवार देर शाम तक चले इस कवि सम्मेलन को देश – विदेश के विविध क्षेत्रों से असंख्य लोगों ने देखा, सुना और सराहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !