Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विप्र महाकुंभ में 20 हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग, समाज उत्थान के लिए गए महत्वपूर्ण प्रस्ताव

विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन वन डी के अंतर्गत आने वाले जिले सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा एवं गंगापुर सिटी के विप्र बंधुओं का संभागीय विप्र महाकुंभ विश्व प्रसिद्ध मेंहदीपुर बालाजी धाम को आयोजित किया गया। विप्र महाकुम्भ 20 हजार से अधिक ब्राह्मण बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दी। विप्र फाउंडेशन के दौसा जिलाध्यक्ष कैलाश तिवारी, सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, करौली जिलाध्यक्ष भूपेंद्र अवस्थी, धौलपुर जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, भरतपुर जिलाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार पाराशर, गंगापुर सिटी जिलाध्यक्ष विष्णु गुरुजी के नेतृत्व में आयोजित संभागीय विप्र महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा उपस्थित रहे, महाकुंभ की अध्यक्षता जोन के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय के द्वारा की गई, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री महेश जोशी, पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, भाजपा राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, राज्यमंत्री अर्चना शर्मा, पूर्व सांसद पंडित रामकिशन शर्मा, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि, विधायक राकेश पारीक उपस्थित रहे। विप्र महाकुम्भ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा ने समाज के सामने समाज उत्थान के लिए प्रस्ताव रखा जिसको सर्वसम्मति से उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं द्वारा समर्थन किया गया। संयोजक सुशील ओझा ने हिंदू रिलीजियस एक्ट, ईडब्ल्यूएस वर्ग को राजनैतिक आरक्षण, समस्त तहसील मे ब्राह्मण छात्रावास हेतु भूमि आवंटन सहित 11 बिंदुओ के प्रताव का समर्थन लिया।

 

More than 20 thousand people participated in Vipra Mahakumbh in rajasthan

 

उन्होंने कहा कि ऐसे ही पांच महाकुंभ और आयोजित किए जाएंगे उसके पश्चात सितंबर में जयपुर विशाल महासंगम का आयोजन किया जायेगा उसकी भी घोषणा ब्राह्मण बंधुओं के बीच की गई। महाकुंभ की अध्यक्षता कर रहे जोन के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय ने हजारों की संख्या में उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं को भारी संख्या में पधारने और कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और समाज में व्याप्त कुरूतियों के बारे में चर्चा कर उनको मिटने पर समाज बंधुओ से परिचर्चा की। सवाई माधोपुर जिले से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के बंधुओ ने भाग लिया। इस दौरान विप्र महाकुम्भ में प्रदेश संरक्षक सदस्य रतनलाल आजाद, प्रेमप्रकाश शर्मा, सनाढ्य गॉड फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नगेन्द्र शर्मा सनादय समाज शहर पूर्व अध्यक्ष गणेश शर्मा सर्व ब्राह्मण महासभा के सत्यनारायण शर्मा सत्यनारायण पटवारी, गौत्तम समाज के पुरन गौत्तम प्रदेश सचिव अरविंद गौतम, ज्ञानेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, डॉ. विमला शर्मा, विप्र फाउंडेशन महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरती भारद्वाज, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, जिला महामंत्री मोहनलाल कौशिक, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आकाश भारद्वाज, जिला महामंत्री मुरली गौतम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशा शर्मा, जिला महामंत्री धनिष्ठा उपाध्याय, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद पाराशर, जिला महामंत्री अनिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लालचंद गौतम, शिवकुमार पारीक, नगर अध्यक्ष खेमराज गौतम, नगर महामंत्री गजेन्द्र भारद्वाज, तहसील अध्यक्ष अंजनी गौतम, भगवतगढ़ तहसील अध्यक्ष सूरज शर्मा, मुरारी लाल खांडल, मलारना तहसील अध्यक्ष विष्णु शर्मा, गोविंद दयाल शर्मा, केशव शर्मा, सूर्यान शर्मा, दीपक शर्मा, शिवाड़ अध्यक्ष वेणी माधव, खिरनी से नरेंद्र शर्मा, जिला सचिव अमित शर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष रजत भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष मोहित गौतम, जिला मंत्री उमेश शर्मा, जिला मीडिया सहप्रभारी धर्मेंद्र गौतम, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रभा शर्मा, हेमलता शर्मा, जिला सचिव सीमा गौतम, कृष्णा शर्मा, अर्चना शर्मा, अंकित सीठा, मोहित शर्मा, योगेश शर्मा, शुभम शर्मा, मृदुल पारीक, देवेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा सहित हजारों की संख्या में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी और ब्राह्मण समाज के बंधुओ ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !