Sunday , 7 June 2026
Breaking News

 कुंडेरा थाना पुलिस ने शान्ति भंग के आरोप में दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

कुंडेरा थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रामधन और जमनालाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व राजवीर सिंह चम्पावत सीओ शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी रामवीर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 14.03.2023 को रामधन पुत्र ग्यारसा निवासी धोडा की ढाणी भूरी पहाड़ी थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर एवं जमनालाल पुत्र रामू निवासी ग्राम धोड़ा की ढाणी भूरी पहाड़ी थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को शान्ति भंग करने पर 151 सीआरपीसी की नोहियत को पुरा करने पर जरिये फर्द गिरफ्तारी अदम अदखाल जमानत गिरफ्तार किया।

 

Kundera police station arrested two persons for breach of peace

 

घटना का विवरण:– दिनांक 14.03.2023 को सहायक उपनिरीक्षक प्रेमप्रकाश थाना हाजा पर राजकार्य करते समय दो व्यक्ति थाना हाजा पर आवेश में होकर आये और कहने लगे की मलारना डूगंर के पुलिस वालों ने हमारे लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवायी है जिसमें हमारे आदमी औरतों को आप लोग पकड़ लाए है। हम मलारना डूंगर वालो को तलाश कर रहे है, उनसे बात करनी है। थाना हाजा पर सहायक उपनिरीक्षक प्रेमप्रकाश द्वारा समझाईश की गई की अभी पुलिस तफ्तीश चल रही है, आप को कोई समस्या है तो लिखित में अपनी रिपोर्ट पेश कर दो इस पर दोनों व्यक्ति आवेश में होकर धमकी देने लगे की गांव में अब कोई पुलिस वाला हमें मिल गया तो हम उसकी हालात खराब कर देगे। मौके पर शान्ति भंग का अंदेशा होने पर रामधन पुत्र ग्यारसा निवासी धोडा की ढाणी भूरी पहाडी थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर और जमनालाल पुत्र रामू निवासी ग्राम धोड़ा की ढाणी भूरी पहाड़ी थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया। दोनों व्यक्तियों को समय रहते गिरफ्तार नहीं किया जाता तो अवश्य ही कोई संझेय अपराध कर गुजरते।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !