बाल दिवस के उपलक्ष्य में मर्सी रिहैबिलीटेशन सोसाइटी द्वारा संचालित ऑपन शेल्टर होम एवं विशेष विद्यालय के निराश्रित एंव दिव्यांग बालक बालिकाओं ने चित्रकारी कर एवं चाचा नेहरु की तस्वीर पर माला पहनाकर गुलाब के फूल चढाकर बाल दिवस मनाया।

इस दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश सोनी सदस्य एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अशोक कुमार गंगवाल ने बच्चो को बाल दिवस की शुभकामनाए देते हुए बालको को उनके अधिकारों के बारे में बताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया