Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सबसे बडी ताकत वोट की ताकत है इसे इस्तेमाल करें

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के फील्ड आउटरीच ब्यूरों सवाई माधोपुर द्वारा ग्राम दुब्बी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित संगोष्ठी में आमजन को शतप्रतिशत मतदान करने की जानकारी दी गई।

The biggest strength power vote election
संगोष्ठी में ग्रामवासी एवं विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया संगोष्ठी में फील्ड आउटरीच ब्यूरो के प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में सबसे बडी ताकत वोट की ताकत है इसे इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि स्वयं मतदान करें और अपने परिजनों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने बताया कि हम सभी का नैतिक दायित्व बनता है कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण हेतु मतदान का प्रतिशत बढे। इसके लिए हम सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र का होना आवश्यक है। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नवयुवाओं को अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम अंकित कराने की अपील की।
कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित ग्रामीणजन एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना विधान सभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलायी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !