Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अबरार सोमवार को करेंगे नामांकन दाखिल

सवाई माधोपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार 19 नवंबर, सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को रणथंभौर रोड स्थित फार्म हाउस पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया।

Danish Abrar Nomination Assembly Election 2018
अबरार ने बताया कि नामांकन से पूर्व पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन सोमवार को सुबह साहुनगर स्थित बाबा टी स्टाल के पास एकत्रित होंगे। साढे 9 बजे बाबा टी स्टाल से कलेक्ट्रेट के लिए पैदल रवाना होंगे। रैली पुरानी ट्र्क यूूनियन, मुख्य बाजार से गौरव पथ व इंदिरा सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर संपन्न होगी। कलेक्ट्रेट में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष विधायक पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से दानिश अबरार के नाम की घोषणा किए जाने के बाद दानिश अबरार शुक्रवार को सवाई माधोपुर पहुंचे। उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार सवाई माधोपुर पहुंचने पर शुक्रवार से शुरू हुआ अबरार के स्वागत का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। अबरार फार्म हाउस पर स्वागत करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !