Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 4 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में रियाजुददीन पुत्र स्व. इब्राहीम खान, तालीम युशुफ, हरगोविन्द पुत्र श्योजीराम एवं कांजी पुत्र रंगलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत जिले की अलग – अलग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

 

Police arrested 4 people for breach of peace in sawai madhopur

 

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने शांति भंग करने पर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया की थाने पर जनसुनवाई के दौरान उत्तेजित होकर एक दुसरे के साथ गाली गलौच करने व शांति भंग का अन्देशा होने पर रियाजुददीन पुत्र स्व. इब्राहीम खान निवासी चौथ का बरवाड़ा एवं तालीम पुत्र युशुफ निवासी सोनवा मेहन्दवास जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

 

इसी प्रकार हेड कांस्टेबल मोहनलाल ने थाने पर उत्तेजित होकर परिवादी पक्ष के साथ गाली गलौच करने व मारपीट पर उतारू होने पर हरगोविन्द पुत्र श्योजीराम निवासी एकडा चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी टीनू सोगरवाल, मोहनलाल हेड कांस्टेबल, रामप्रसाद कांस्टेबल, अशोक कांस्टेबल, सुरेन्द्र कांस्टेबल एवं कैलाश कांस्टेबल शामिल रहे।

 

इस प्रकार बाटोदा थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बाटोदा थानाधिकारी रामकेश मीना केअनुसार शांति भंग के आरोप में कांजी पुत्र रंगलाल निवासी नवाडिया मीणा बाटोदा जिला सवाई माधोपुर को गत 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस में बाटोदा थानाधिकारी रामकेश मीना, सहायक उप निरीक्षक रायसिंह, रघूवीर कांस्टेबल एवं नीरोती कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !