Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

खंडार थाना पुलिस ने अवैध रूप से उगाये हुए गाँजा के 14 पौधों को किया जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने अवैध रूप से उगाये हुए गाँजा के 14 पौधों को किया जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। खंडार थानाधिकारी महेश सिंह ने बताया की सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अगरवाला के निर्देशन में एनडीपीएस की कार्रवाई करने हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के निकट सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया की गठित टीम ने रविवार को गश के दौरान बहरावण्डा खुर्द, रास्ता सुमनपुरा की ओर जाते समय रास्ते के बगल मे भंवानी सिंह के फार्म में गाँजा के पौधे अवैध रूप से टमाटर की खेती की मेड पर उगाये हुए दिखाई देने पर खेत की चैकिंग की गई।

 

 

Khandar police station seized 14 plants of illegally grown ganja, one accused arrested

 

चैकिंग करने पर गाँजा के 14 हरे पेड़ मिले। मौके पर खेतों में काम कर रहे खेती का ठेकेदार आरोपी ओमप्रकाश पुत्र अमरलाल निवासी बहरावण्डा खुर्द खंडार जिला सवाई माधोपुर के द्वारा टमाटर की खेती में गाँजा के हरे पेड़ उगाना पाये जाने पर अवैध मादक पदार्थ गाँजा के 14 हरे पेड़ों वजन 07 किलो 140 ग्राम को एनडीपीएस एक्ट में जब्त किया गया।

 

 

इसके बाद आरोपी ओमप्रकाश पुत्र अमरलाल निवासी बहरावण्डा खुर्द खंडार जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस टीम में खंडार थानाधिकारी महेश सिंह, किशन लाल कांस्टेबल, विजेन्द्र सिंह कांस्टेबल, शेर सिंह कांस्टेबल एवं भागचन्द कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !