सवाई माधोपुर जिले की कोतवाली एवं मानटाउन थाना पुलिस द्वारा गत मंगलवार को आगामी त्योहारों के मध्यनजर शांति बनाए रखने हेतु पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह के नेतृत्व में मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार एवं कोतवाली थानाधिकारी चन्द्रभान मय 50 जवान के आगामी त्यौहारों रामनवमी, हिन्दू नववर्ष व राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ स्थापना दिवस के मध्यनजर क्लब मानटाउन बजरिया से सिविल लाइन, बाल मंदिर कॉलोनी, राजनगर, केशव नगर, नीलकंठ महादेव, थाना मानटाउन, कलेक्ट्री के सामने से अम्बेडकर सर्किल होते हुए पैदल फ्लैग मार्च किया गया, ताकि आगामी त्योहारों के दरमियान जिले में शांति कायम रह सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया