विधानसभा चुनाव 2018 में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सरगम सप्ताह के सातवें दिन निकलेंगे हम शान से, वोट डालेंगे मान से की थीम पर नवयुवकों द्वारा बाईक पर रैली निकाल कर ग्रामीण एवं शहरी मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।

रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर लक्ष्मीकांत कटारा ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित सरगम सप्ताह के अन्तिम दिन कलेक्ट्रेट परिसर से महावीर पार्क, अंबेडकर सर्किल होते हुए मुख्य बाजार से सब्जी मण्डी, जामा मस्जिद होते हुए प्रमुख मार्गाे से निकली। रैली के माध्यम से मतदाताओं को 7 दिसम्बर को मतदान अवश्य करने का संदेश दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया