विधानसभा आम चुनाव 2018 के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला कार्मिकों का मतदान केन्द्र बनाया गया है।

इनमें महिला कार्मिक नियुक्त की जाएगी। महिला कार्मिकों का चुनाव प्रशिक्षण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहूनगर में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण सह प्रभारी मनमोहन दाधीच ने बताया कि महिला मतदान कार्मिकों को ईवीएम, वीवीपेट के प्रेक्टिकल प्रशिक्षण के साथ चुनाव प्रक्रिया एवं इससे जुडे प्रपत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में दीपनारायण शर्मा, मोइन खान सहित अन्य दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा चुनाव संबंधी नियमों के बारे में जानकारी दी गई। महिला कार्मिकों ने सवाल जवाब कर अपनी जिज्ञासों को शांत किया। वहीं चुनाव प्रक्रिया का प्रायोगिक करके जानकारी प्राप्त की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया