Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

एड्स की रोकथाम एवं बचाव के उपाय करने के लिए किया जागरूक

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पीजी. महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. हरिचरण मीना एवं प्रेम सोनवाल ने बताया कि इस अवसर पर एड्स के विषय में फैली भ्रांतियां को दूर करने एवं एड्स की रोकथाम एवं बचाव के उपायों की जागरूकता के लिए एक संगोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Aware prevention control National AIDS day

उन्होंने बताया कि भेदभाव इसका इलाज नहीं इसे समझना बहुत जरूरी है। एड्स असुरक्षित यौन संबंधों, संक्रमित रक्त के चढ़ाने एवं संक्रमित सुई के प्रयोग से होता है। यह मच्छर के काटने या गले मिलने से नहीं होता है। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता जिला संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. हनुमान प्रसाद मीना ने बताया कि दुनिया भर में लगभग 3.67 करोड़ लोग इस बीमारी से पीड़ित है, जबकि भारत दुनिया के सबसे ज्यादा एचआईवी पीड़ित लोगों की सूची में तीसरे स्थान पर है। कार्यक्रम अधिकारी मीठालाल मीना ने बताया कि इस साल विश्व एड्स दिवस की थीम नो योर स्टेटस रखी गई है। इसका मकसद लोगों को अपना एचआईवी स्टेटस चेक कराने की सलाह देना है ताकि समय पर उनका संक्रमण रोका जा सके। कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार बंशीवाल ने बताया कि एड्सएच आईवी की अग्रिम स्टेज है। एचआईवी संक्रमण का इलाज नहीं होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता नष्ट होने लगती है और एड्स होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके बाद स्वयंसेवकों ने गोद लिए गए गांव में जाकर लोगों को एड्स की रोकथाम एवं बचाव के उपाय करने के लिए जागरूक किया ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !