Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बच्चों को परेशान नहीं करना चाहता…लिखकर बुजुर्ग पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

राजस्थान के कोटा जिले के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के नांता इलाके में एक बुजुर्ग पिता ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अधेड़ के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें बुजुर्ग ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में मृतक रामकिशन ने लिखा है कि “मैं बीमारी से परेशान हूं, और मैं मेरे बच्चों को परेशान नहीं करना चाहता। इसलिए फांसी लगा रहा हूं”। रामकिशन सैनी (55) मेडिकल की दुकान पर काम करता था।

 

गत सोमवार रात को बिना बताए वह घर से निकला था और आज सुबह उसका शव घर से करीब आधा किलो मीटर दूर नहर के समीप एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। इसकी सुचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। देखते देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक रामकिशन सैनी के दो बेटे है। दोनों शादीशुदा हैं।

 

News From kota Rajasthan

 

जो परिवार के साथ ही रहते है। मिली जानकारी के मुताबिक 4-5 सालों से रामकिशन के घुटनों में दर्द रहता था। इसके चलते उसे उठने, बैठने व खाना खाने में परेशानी होती थी। उसका उपचार भी चल रहा था। रामकिशन के छोटे लड़के रणजीत ने बताया की नवरात्रा चल रहे हैं। गत सोमवार शाम को परिवार के सभी सदस्यों ने पूजा करके खाना खाया और फिर सो गए। सुबह पड़ोसी ने पिता का शव पेड़ पर लटकने की सूचना दी। घटना के दिन बड़ा भाई ससुराल में था।

 

पुलिस के अनुसार नांता नहर के किनारे एक अधेड़ के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सुचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर जाकर देखा पेड़ पर 15 फीट ऊपर एक व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें बीमारी से परेशान होना कारण बताया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज जांच की शुरू जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !