Monday , 8 June 2026
Breaking News

मतदान जागरूकता के नारे लगाते हुए को मतदान करने के लिए किया प्रेरित

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पीजी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. हरिचरण मीना ने बताया कि आगामी 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए स्वयं सेवकों द्वारा एक रैली निकाली गई और मतदान लोकतंत्र का आधार है विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ओपी. शर्मा ने बताया कि मतदान हमारा अधिकार है और मतदान हमारा कर्तव्य भी है अतः हमें वोट जरूर डालना चाहिए।

Motivated voting slogans Assembly  Election 2018 Rajathan MLA Politics

जिला संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. हनुमान प्रसाद मीना ने बताया कि लोकतांत्रिक देश में मतदान एकमात्र ऐसा साधन है जिससे देश की जनता स्वयं अपने देश का विकास निर्धारित कर सकती है। संगोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी प्रेम सोनवाल ने बताया कि इस बार जो युवा प्रथम बार वोट डाल रहे हैं उन्हें गर्व होना चाहिए कि उनके वोट की शक्ति से भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूती मिलती है। अतः हमें इस लोकतांत्रिक पर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए और अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए।इस के बाद महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ओपी. शर्मा ने स्वयंसेवकों की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय के दक्षिण परिसर से प्रारंभ होकर बस डिपो चैराहे से होते हुए हमीर सर्किल पहुंची। यहां से रैली हमीर ब्रिज होते हुए बजरिया तक पहुंची। रैली में स्वयंसेवकों द्वारा बैनर एवं तख्तियों पर मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखकर एवं मतदान जागरूकता के नारे लगाते हुए लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रैली की समाप्ति पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ओपी शर्मा ने महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों कोे भारतीय लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की शपथ ग्रहण करवाई। इस रैली में कार्यक्रम अधिकारी मीठालाल मीना एवं विजय कुमार बंशीवाल एवं संकाय सदस्य डॉ. ज्योति अरुण, डाॅ. गुन्जिका दुबे एवं उर्मिला मीना ने भी भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !