Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बेमौसम बरसात एवं आंधी ने किसानों के अरमानों पर फेरा पानी

शिवाड़ कस्बे सहित क्षेत्र में बेमौसम आंधी-बरसात ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। गुरुवार रात करीब 40 मिनट तक बरसात व आंधी तूफान से खेतों में काट कर रखी गेहूं की फसल उड़कर दूर दर तक फैलने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
किसान रामफूल गुर्जर ने बताया कि रात को अंधेड़ के साथ आई बारिश ने फसलों को चौपट कर दिया। खेतों में खड़ी फसलें खेतों में सो गई, वहीं कटी हुई फसलें पानी में भीग गई। चने की फसल में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में किसान भगवान को कोस रहा है। कई माह की मेहनत के बाद तैयार फसल को घर लाने से पहले ही भगवान ने हमारी फसलों को आधे घंटे में तहस-नहस कर दिया।

 

Unseasonal rain and storm turned water on the hopes of the farmers in sawai madhopur

इस दौरान आए अंधड़ से क्षेत्र में कई पेड़ धराशायी हो गए। किसानों को रबि की फसल से काफी उम्मीद थी लेकिन अंतिम समय में बेमौसम बरसात तेज हवाओं से किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उन्होने फसलों में हुए नुकसान की गिरदावरी करवाकर पीड़ितों किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। इस अवसर पर रामराय चौधरी, मौजी राम गुर्जर, सुशील जैन, बेनी माधव शर्मा, प्रहलाद जाट, जगदीश प्रसाद सोनी, सीताराम गुर्जर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !