
एआईएसएफ सवाई माधोपुर को संभाग बनाने की मांग को लेकर कल से चलाएगी हस्ताक्षर अभियान
सवाई माधोपुर जिले को संभाग बनाने की मांग को लेकर सोमवार 3 अप्रैल 2023 से जिले भर में लोगों के बीच जाकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन एआईएसएफ द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के छात्रनेता अनिल गुणसारिया ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला वर्तमान में भरतपुर संभाग में आता है जिसकी जिले से दूरी 200 किलोमीटर है।

सवाई माधोपुर जिला रणथंभौर नेशनल पार्क के रूप में विशेष पहचान रखता है। लेकिन राज्य सरकार जिले की अनदेखी कर रही है। जिलेवासियों की मांग है कि सवाई माधोपुर जिले को संभाग बनाया जायें इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया