भारतीय जनता पार्टी का आज 44वां स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस पर पीएम मोदी के संबोधन से लेकर देश के अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा की बीजेपी हनुमानजी से प्रेरणा लेकर कार्य करती है। आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान जी जयंती मना रहे है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा को कार्यकर्ता हनुमान जी की तरह राष्ट्र की सेवा करें। बीजेपी वह पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सदैव सर्वोपरि रहा है। एक भारत, सर्वश्रेष्ठ भारत के मूलमंत्र के साथ हम आगे बढ़ते रहे हैं। आज बीजेपी विकास व विश्वास का पर्याय है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ भाजपा कार्य कर रही है। बीजेपी की नीति सर्वसमावेशी व सबका हित करने वाली है।

बीजेपी 2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा 6 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों को बताने के लिए बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना हुई थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जहां मात्र दो सीटें ही जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा अपना 44वां स्थापना दिवस बना रही।
भाजपा एक दल नहीं, एक विचार है…
बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक दल नहीं, एक विचार है… जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है।
भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है… जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है। #BJPSthapnaDiwas pic.twitter.com/Atv1S66Zpe
— BJP (@BJP4India) April 6, 2023
भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। पार्टी को खून-पसीने से सींचने वाले कार्यकर्ताओं के कारण ही हमें देश सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। @BJP4India https://t.co/SK9HYAwf77
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2023
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया