भाजपा स्थापना दिवस पर गंगापुर सिटी ग्रामीण एवं शहर मंडल में हुए कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गंगापुर सिटी ग्रामीण एवं शहर मंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रारंभ में कार्यक्रम प्रभारी भाजपा नेता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर तथा नगर परिषद सभापति शिवरतन गुप्ता ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं भाजपा ध्वज का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बूथ सशक्तिकरण एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के कार्य में लग जाएं और 2023 में राजस्थान में भाजपा सरकार तथा 2024 में केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बनाने का लक्ष्य प्राप्त करें। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अतिथियों द्वारा सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, नगर परिषद सभापति शिवरतन गुप्ता, पूर्व सभापति बोहरा तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता खटाना ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा पन्ना प्रमुख सहित अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया