Monday , 8 June 2026
Breaking News

उपभोक्ता मंच ने एचडीएफसी बैंक को उपभोक्ता के पैसे लौटने व मानसिक क्षतिपूर्ति देने का दिया आदेश

जिला उपभोक्ता मंच सवाई माधोपुर ने परिवादी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए एचडीएफसी बैंक शाखा सवाई माधोपुर को सेवा में दोषी मानते हुए परिवादी को अतिरिक्त वसुली राशि 6454₹ तथा 10000₹ मानसिक क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है।

HDFC Bank return consumer money and give mental compensation
अधिवक्ता घनश्याम योगी ने बताया की कुंडली निवासी शांतिलाल मीणा ने जिला मंच में मेरे जरिए परिवाद पेश किया जिसके संक्षिप्त तथ्य निम्न प्रकार है परिवादी ने स्विफ्ट डिजायर विपक्षी बैंक से 6,44,561 रुपए फाइनेंस करवाकर खरीदी जिसकी ईएमआई ₹13648 महीना थी 7 किस्तों में भुगतान अदा करना था परिवादी ने अपने बचत खाते को ईसीएस सिस्टम से अपडेट करवा दिया जिसके जरिए भुगतान अपने आप अदा होता रहे परन्तु बैंक ने अपडेट नही किया और परिवादी के चैको को बाउंस किए जिस वजह से चैक बाउंस के अतिरिक्त चार्ज 635 रु एवं रिटर्न फीस 287 रू लगाकर 7 बार में 6454 रू वसूल की थी परिवादी ने अतिरिक्त राशि लेने पर उपभोक्ता न्यायालय में जाकर शिकायत की जिस पर कार्यवाही करते हुए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा चतुर्थ एवं सदस्य मिथिलेश शर्मा ने उभय पक्षों की बहस सुनकर विपक्षी एचडीएफसी बैंक को सेवा में दोषी मानकर आदेश दिया कि वह परिवादी को भुगतान की गई अतिरिक्त राशि ₹6454 परिवाद पेश करने की तिथि से 8 परसेंट ब्याज सहित अदा करें साथ ही विपक्षी संख्या दो मानसिक संताप व परिवाद खर्च ₹10000 परिवादी को 2 माह में अदा करें यह निर्णय मंच ने खुले न्यायालय में सुनाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !