जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी.पवन ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को राजनैतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार हेतु जुुलूस, रैली एवं सभाएं करने की अनुमति मांगे जाने पर नियमानुसार अनुमति जारी करने के निर्देश दिए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इन सभी जुलूस, रैली, सभाओं की वीडियोग्राफी वीएसटी टीमों द्वारा आवश्यक रूप से करवाई जाए। चुनाव प्रचार हेतु वाहनों की अनुमति मांगे जाने पर इसकी अनुमति की प्रति सभी एफएसटी, एसएसटी टीमों को उपलब्ध करवाएं तथा टीमों को पाबंद किया जावे कि क्षेत्र में कोई भी वाहन बिना अनुमति चुनाव प्रचार करते पाया जाने पर तुरंत कार्यवाही की जाए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया