Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

परशुराम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर आज गुरुवार को ब्राह्मण समाज के लोगों के द्वारा प्रधानमंत्री के नाम उप जिला कलेक्टर कपिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। विप्र संवाद के राष्ट्रीय संयोजक व अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन देशभर में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। देश में ब्राह्मण समाज बड़ी संख्या में निवास करता है।

 

Sawai Madhopur News Memorandum submitted to SDM to declare a national holiday on the birth anniversary of Lord Parshuram

 

भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में देश भर में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि देश भर में ब्राह्मण समाज से जुड़े सभी लोग जन्मोत्सव पर शामिल हो सके। वहीं गौड सनाढ्य फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सर्व समाज समिति के अध्यक्ष डॉ. नगेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में ब्राह्मण समाज द्वारा कई वर्षों से मांग भी उठाई जा रही है तथा ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा समय-समय पर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर अवकाश की मांग को लेकर ज्ञापन, धरने एवं प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं।

 

 

 

ब्राह्मण समाज के लोगों ने जन भावनाओं को समझते हुए 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। इस दौरान विप्र सेना संभाग सह प्रभारी श्रीराम शर्मा, सनाढ्य गौड़ कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, कुलदीप शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, सुनील शर्मा, विपिन शर्मा, प्रदीप शर्मा, अंकित भारद्वाज सहित ब्राह्मण समाज से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 July 26 Vikalp Times

3 महीने से फरार साइबर ठ_गी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के एक मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !