विप्र फाउंडेशन परिवार सवाई माधोपुर की देखरेख में लालसोट हाईवे आकाश मेडिकल के सामने संचालित जल मंदिर पर विप्र फाउंडेशन के सदस्यों ने साफ-सफाई की।

जल मंदिर परिवार से जुड़े मुरली गौतम ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने बैसाख माह और भीषण गर्मी के चलते प्रातःकाल जल मंदिर पर रखी हुई पानी की मटकी, टंकी, गाय की खेड़ की साफ सफाई कर शीतल जल भरा। साफ सफाई के दौरान सुरेन्द्र शर्मा, अजय गौतम, पिंटू शर्मा, आकाश भारद्वाज, रजत भारद्वाज, चेतन शर्मा आदि जल मंदिर परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया