Monday , 8 June 2026
Breaking News

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मतदाता बिना किसी डर व भय के निर्भय होकर मतदान करे। किसी प्रकार की समस्या होने पर टोल फ्री नम्बर 1950 का इस्तेमाल करे। मतदान करना सभी नागरिको का कर्तव्य एवं अधिकार है। ये बात नरेश कुमार इकाई प्रभारी ने मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के फील्ड आउटरीच ब्यूरो एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम आटून खुर्द में आयोजित मतदाता जागरूकता संगोष्ठी के दौरान कही।

Voter Awareness Program Assembly Election Rajasthan 2018 MLA
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढाने के उद्देश्य से जिले में मतदाता जागरूकता पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सभी मतदाओं को 7 दिसम्बर 2018 को अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना फर्ज निभाना चाहिए।
क्षेत्रीय प्रचार सहायक नेमीचन्द मीना ने मतदान का महत्व बताते हुए कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार एवं जिम्मेदारी है। जिन नागरिको का नाम मतदाता सूची में दर्ज है तथा उनके पास मतदाता पहचान पत्र है। वे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होने ग्रामीणो से आह्वान किया कि वे अपने परिवार व मौहल्ले के अधिक से अधिक लोगों को आगमी 7 दिसम्बर को मतदाता परिचय पत्र के साथ मतदान केन्द्र पर मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित करें।
संगोष्ठी के अवसर पर मतदान का महत्व एवं स्वीप कार्यक्रम से जानकारी दी गई। निर्वाचन विभाग द्वारा इस बार ईवीएम के साथ-साथ वीवीपैट मशीन के बारे मे जानकारी ग्रामीणो को दी गई। कार्यक्रम के अन्त उपस्थित ग्रामीणजन को 7 दिसम्बर को मतदान दिवस के दिन मतदान करने की शपथ दिलवायी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !