पंचायत समिति खण्डार ग्राम पंचायत रोड़ावद में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप में शुक्रवार को अनूठा प्रकरण सामने आया। जहां आयोजित कैंप में कुत्तों द्वारा गम्भीर घायल अवस्था में राष्ट्रीय पक्षी मोर को वन रक्षक सियाराम जाट व रोडावद द्वारा उपचार हेतु लाया गया।

घायल राष्ट्रीय पक्षी को देखकर मौके पर ही वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी बालेर डॉ. राजेन्द्र कुमार ने तत्काल स्टाफ के सहयोग से घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का उपचार कर उसका जीवन बचा लिया। इस प्रकार ये कैंप न सिर्फ मानव को बल्कि पशु पक्षियों के लिए भी राहत प्रदान करने वाले सिद्ध हो रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया