नगर परिषद सभापति विमल चन्द महावर को विभागीय आदेशानुसार 31 मार्च, 2023 को सभापति एवं सदस्य पद से निलम्बित करने के पश्चात से नगर परिषद् सवाई माधोपुर में सभापति का पद रिक्त हो गया था। नगर परिषद सवाई माधोपुर सभापति का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव ह्रदेश कुमार शर्मा ने राजस्थान नगर पालिका अधिनियम, 2009 की धारा 50 (1)(प)(क) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राजबाई बैरवा सदस्य वार्ड संख्या 53 को सभापति नगर परिषद् सवाई माधोपुर के पद का कार्यभार 60 दिवस से अधिक की कालावधि अथवा राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त अन्य आदेश, जो भी पूर्व हो तक के लिए सभापति के पद का कार्यभार ग्रहण करने के लिए एतद् द्वारा अधिकृत किया है। यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित है।
यह भी पढ़ें:- #BreakingNews “सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिली नई सभापति, राजबाई बैरवा होंगी नई सभापति”
सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिली नई सभापति, राजबाई बैरवा होंगी नई सभापति

अब सवाई माधोपुर में भी लिबर्टी एक्सक्लूसिव शोरूम
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है लिबर्टी शूज शोरूम, जहां आप खरीद सकते है जेंट्स, लेडीज व बच्चों के लिए शूज, स्लीपर्स और सेंडल।
पता : लिबर्टी स्टोर, क्लब फॉक्स स्टोर के पास, मंडी रोड़, सवाई माधोपुर
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
+91 99294 21787
+91 7014585283
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया