Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जनहित के मुद्दों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता हरिप्रसाद योगी ने आज बुधवार को मानवाधिकार आयोग के सदस्य महेश गोयल को जनहित के मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया की पुलिस थानों के बाहर किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने से पहले 11 अधिकार सुप्रीम कोर्ट ने बनाये है जो मनवाधिकारों के लिये है उन आधिकारों के बारे में सभी नागरिकों को बताना जरूरी है वो बोर्ड या होर्डिंग किसी थाने में नहीं लगे है इस पर तुरंत मानवाधिकार आयोग के सदस्य महेश गोयल ने निर्देश एसपी को दिये।

 

आयोग के सदस्य ने डीके बासु बनाम पश्चिम बंगाल राज्य केस में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों से संबंधित बिन्दुओं को आगामी दो सप्ताह में जिले के सभी थानों पर अंकित करवाकर पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर हर्षवर्धन अगरवाला को जांच कर रिपोर्ट आयोग में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

Memorandum submitted on issues of public interest in sawai madhopur

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय सवाई माधोपुर के 27 परिवादों पर चर्चा कर पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर को उचित दिशा-निर्देश देकर तथ्यात्मक रिपोर्ट्स तलब की गई। वहीं सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सभी सरकारी विभागों के बाहर सूचना के अधिकार का बोर्ड नहीं होने के कारण आम नागरिकों को सूचना लेने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं सभी सरकारी विभागों द्वारा सूचना के अधिकार के तहत कोई सूचना मांगी जाती है तो 10 रुपए का पोस्टल ऑर्डर मांगा जाता है जो वर्तमान में नहीं मिल रहा है।

 

जिसके चलते सरकारी विभाग द्वारा नगद 10 रुपए आवेदन के साथ लेने से इंकार कर देते है। जबकि सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 में स्पष्ट प्रावधान है की पोस्टल ऑर्डर नहीं होने पर 10 रुपए नगद लेकर नागरिकों को मांगी गई सूचना उपलब्ध करवाए जाने को पाबंद किया जाए। जिस पर मानवाधिकार आयोग के सदस्य गोयल ने पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला को तुरंत निर्देश दिए।

 

Memorandum

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !