Sunday , 8 March 2026
Breaking News

शहरी रोजगार गारंटी मजदूर यूनियन एटक ने मजदूरों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन 

सवाई माधोपुर शहरी रोजगार गारंटी मजदूर यूनियन एटक सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज बुधवार को मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूनियन की तबस्सुम, गायत्री वैष्णव, गुड्डी देवी, रेखा, रामी, रेणू, बादाम आदि ने बताया कि सभी काम मांगने वाले मजदूरों को रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत काम दिया जाए। शहरी रोजगार गारंटी योजना में मेट की शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म की जाए।
Urban Employment Guarantee Mazdoor Union ATC submitted memorandum regarding the problems of laborers
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में समय पर पूरा भुगतान किया जाए। शहरी गारंटी योजना में मजदूरों को अधिकतम 2 किलोमीटर के दायरे में काम दिया जाए। शहरी गारंटी योजना में मजदूरों को छाया, पानी, चिकित्सा बीमा आदि की सुविधा दी जाए। नगर परिषद सुविधाओं की बात करने पर बृजेश नावरिया को बिना कारण सूचना किए ब्लैक लिस्ट कर काम देने से वंचित कर दिया। नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा शहरी गारंटी योजना में विजय नाम का संविदा कर्मी मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार करता है जिसे हटाकर अन्य किसी व्यक्ति को लगाया जाए आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर अनेक मजदूर महिलाएं शामिल रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !