Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राजस्थान प्री-बीएड परीक्षा 21 मई को

राजस्थान प्री-बीएड परीक्षा 21 मई को

राज्य में दो वर्षीय बी.एड. एवं चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.ए. व बी.एससी-बी.एड में प्रवेश हेतु 21 मई 2023 को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा में जिले के 41 परीक्षा केन्द्रों पर 10 हजार 506 विद्यार्थी सम्मलित होंगें। इनमें 6745 (द्विवर्षीय) विद्यार्थी तथा 3761 (चार वर्षीय) विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा आयोजन की नोडल एजेंसी जीजीटीयू विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी प्रश्न पत्रों में नेगेटिव मार्किंग हटाने का निर्णय किया है। अब किसी भी गलत उत्तर के लिये अंक नहीं काटे जाएंगे केवल खण्ड “ब” (शिक्षण अभिवृत्ति) में उत्तर की वरियता अनुसार 3, 2, 1, 0 अंक दिये जाएंगे साथ ही परीक्षार्थियों को जो ओएमआर पत्रक प्राप्त होगा उसमें विद्यार्थी का नाम, रोल न., फॉटो, ऐप्लीकेशन आईडी पहले से प्रिंट होगी।

 

Rajasthan Pre-Bed exam on 21st May in rajasthan

 

विद्यार्थी को केवल प्रश्न पुस्तिका नम्बर, स्वयं के हस्ताक्षर तथा भाषा वर्ग में हिन्दी, अंग्रेेजी में से एक का चयन आदि करना होगा। पीटीईटी सवाई माधोपुर जिला समन्वयक एवं शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर के प्राचार्य प्रो. गोपाल सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में ठीक एक घंटा पूर्व अर्थात 10 बजे पूर्व परीक्षा केंन्द्र परसिर में पहुंचने की अनिवार्यता की गई है। 10 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। जीजीटीयू विश्वविद्यालय इस हेतु एडमिट कार्ड 15 मई से ही जारी कर रहा है एवं परीक्षा सम्बधित सभी निर्देंश एडमिट कार्ड पर भी अंकित किए गये है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !