Thursday , 23 July 2026
Breaking News

अब तक 1 लाख 71 हजार 181 लाभार्थी परिवारों ने 10 योजनाओं में कराया 7 लाख 63 हजार 685 पंजीकरण

7 हजार 529 लाभार्थियों ने 10 योजनाओं में कराए 36 हजार 72 पंजीकरण

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत शुक्रवार को सांय 4 बजे तक जिले में 7 हजार 529 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन 24 अप्रैल से निरन्तर किया जा रहा है। 40 स्थाई राहत कैम्पों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में 10 एवं नगरीय वार्डाे में 4 मोबाईल शिविर आयोजित किए गए।

 

इनमें 7 हजार 529 लाभार्थियों ने पंजीयन कराया। ग्रामीण क्षेत्रों में 5 हजार 870 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया और इतने ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए तथा शहरी क्षेत्रों में 1 हजार 659 परिवारों ने पंजीयन कर इतने ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए। राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं में 36 हजार 72 मुख्यमंत्री गारंटी कार्डों का वितरण किया गया।

 

So far 1 lakh 71 thousand 181 beneficiary families have done 7 lakh 63 thousand 685 registrations in 10 schemes

 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 6 हजार 42 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 6 हजार 42 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लिए 3 हजार 251 लाभार्थियों का पंजीयन इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री निः शुल्क बिजली योजना के लिए 3 हजार 368 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री निः शुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 677 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए 4 हजार 812 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, इतने ही कार्ड वितरित किए गए।

 

मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 5 हजार 61 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 2 हजार 568 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 4 हजार 137 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए 114 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। जिला कलेक्टर ने बताया कि 24 अप्रैल से 12 मई को सांय 4 बजे तक आयोजित महंगाई राहत कैंपों में अब तक 1 लाख 71 हजार 181 लाभार्थी परिवारों के 10 योजनाओं में 7 लाख 63 हजार 685 पंजीकरण किए गए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !